अवध ओझा की कितने करोड़ की नेट वर्थ, कोचिंग के अलावा कहां से करते हैं कमाई?

Awadh Ojha Net Worth: चर्चित शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. छात्रों के बीच मशहूर और सोशल मीडिया पर वायरल टीचर अवध ओझा की नेट वर्थ कितनी है?
Awadh Ojha Net Worth: मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा. चर्चित टीचर अवध ओझा की नेट वर्थ कितनी है, जानिएः
मशहूर टीचर अवध ओझा ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली. अवध ओझा कुछ समय से राजनीति में एंट्री लेने की कोशिश कर रहे थे.
कहा जाता है कि अवध ओझा ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं उन्होंने कांग्रेस से भी जुड़ने का प्रयास किया था.
अवध ओझा का एक बयान वायरल होता है जिसमें वह कहते हैं कि मैं सबका हूं. कृष्ण की तरह जो अपने साथ रखेगा, उसके साथ चल दूंगा. अवध ओझा मूल रूप से यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं.
अवध ओझा ने शुरुआती पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी की थी. हालांकि उन्होंने प्रीलिम्स क्लियर किया था लेकिन वह मेंस क्वालिफाई नहीं कर सके थे. इसके बाद उन्होंने पढ़ाना शुरू किया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवध ओझा की नेटवर्थ करीब 11 करोड़ रुपये है. वह अवध ओझा क्लासेस, यूट्यूब चैनल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाते हैं. उनके कोचिंग सेंटर अवध ओझा क्लासेस में यूपीएससी जीएस फाउंडेशन कोर्ट की ऑनलाइन फीस जीएसटी के साथ 80 हजार रुपये और ऑफलाइन फीस 1.20 लाख रुपये है.
दिल्ली से चुनाव लड़ सकते हैं अवध ओझा
अवध ओझा दिल्ली में किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक उनकी सीट तय भी की जा चुकी हैं. हालांकि ये सीट कौन सी होगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इससे पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में वो आप नेता अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी कर चुके हैं. उन्होंने केजरीवाल को राष्ट्रीय राजनीति का आदमी बताया था. उन्होंने कहा कि केजरीवाल अगर थोड़ा सा खुद को संभालने के साथ-साथ अगर सहयोगियों को संभालते तो आज पिक्चर कुछ और होती.
अवध ओझा की सियासत में काफी दिलचस्पी देखी गई है. इससे पहले वो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. अवध ओझा प्रयागराज सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, इस सिलसिले में उनकी बीजेपी के कई नेताओं से मुलाक़ात भी हुई थी. लेकिन, उनको टिकट नहीं मिल पाया था. प्रयागराज के अलावा कैसरगंज सीट से भी उनके चुनाव लड़ने की चर्चा थी.
अवध ओझा सियासी तौर पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को लेकर भी बयान दे चुके हैं. उन्होंने अखिलेश यादव को एक विजनरी नेता बताया और कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं. उन्होंने राहुल गांधी को प्रियंका गांधी से बेहतर नेता बताया था और कहा कि प्रियंका एक अच्छी कोअर्डिनेटर और आयोजक हैं.






You must take part in a contest for top-of-the-line blogs on the web. I will suggest this website!