ममता कुलकर्णी ने माना…ड्रग तस्कर के लिए शुरू की थी तपस्या, मिलने जेल भी गईं, लंबी साधना,वैराग्य ने बना दिया साध्वी

महामंडलेश्वर की पदवी पाने और गंवाने से चर्चा में आई ममता कुलकर्णी ने अपनी ‘तपस्या’ की शुरुआत इंटरनेशनल ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी को हांसिल करने के लिए की थी. वियोग से वैराग्य की ओर चलती गईं. तपस्या कठिन होती ग…और पढ़ें
ममता ने माना, तस्कर के लिए शुरू की थी तपस्या-वैराग्य से बनीं महामंडलेश्वर
वियोग से वैराग्य के रास्ते महामंडलेश्वर की गद्दी तक पहुंची थी ममता कुलकर्णी.
हाइलाइट्स
M
ममता कुलकर्णी ने ड्रग तस्कर के लिए शुरु किया था व्रत-तप
लंबे वियोग में गहरी होती गई तपस्या
लंबी तपस्या ने बनाया साध्वी
ममता कुलकर्णी ने मान लिया कि उन्होंने तपस्या शुरु तो की थी इंटरनेशनल ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी के लिए. लेकिन इस तपस्या ने उन्हें मोह-माया से दूर कर दिया. फिल्म एक्टरेस से महामंडलेश्वर की पदवी तक पहुंची ममता ने ये भी दावा किया कि अब उनकी कुंडलनी जग गई है. इसके लिए उन्होंने दुबई के शेख जायद रोड के फ्लैट में 12 -13 साल तपस्या की है.विक्की को बचाने के लिए शुरु हुआ तप उन्हें संन्यास और महामंडलेश्वर की गद्दी तक ले गया. ममता ने ये भी मान लिया कि उनके सेक्रेट्री के जरिए ड्रग माफिया विक्की से मुलकात के बाद दोनों के दिलों के तार जुड़ गए थे. विक्की उन्हें ‘मम्स’ कहता था. बाद में जब ममता को पता चला कि विक्की पहले से शादी-शुदा है तो उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था.
विक्की के फोन पर गुरु के यहां गईं
एक टीवी शो में तीखे सवालों का सयंत हो कर जवाब देते हुए ममता कुलकर्णी ने बताया कि विक्की ड्रग मामले में विदेश में जेल में था. वहां से उसने ममता को फोन मिलाया. बकौल ममता उसने कई बार फोन किया तो ममता ने उठा लिया. जिस विक्की के एक फोन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सिहर उठती थी, वो विक्की अपनी मम्स को फोन करके रो रहा था. शो में ममता ने बताया कि विक्की कह रहा था कि उसे अंडा सेल में डाल दिया गया है. उसे पता नहीं था कि वो बाहर निकल भी पाएगा या नहीं. शो में उन्होंने बताया कि उसकी रोना सुन कर ममता पिघल गईं और कार से अपने गुरु गगन गिरि महाराज के आश्रम तक गई.
फिल्मों की सपनीली दुनिया से वैराग्य तक पहुंचीं ममता के मुताबिक गुरुदेव को बहुत कुछ बताने की जरुरत नहीं होती थी. बस इतना ही पूछा था कि वो बाहर आएगा या नहीं. गुरु ने कहा – “आ जाएगा लेकिन 12-15 साल लगेगा.” इसके बाद ममता ने व्रत शुरु कर दिया. शो में उन्होंने कहा -” मैं महीनों अन्न छोड़ देती थी. 40 दिन मैं बिना पानी के रही.” जेल में जाकर विक्की से मिली भी. जेल में जाकर ड्रग माफिया से मिलने के सवाल पर उन्होंने सफाई दी. बताया -“उसी समय मेरी मां की डेथ हो गई थी. अब मेर लिए कोई नहीं था. बस एक विक्की था जो फोन करता था. मैं सोची कि कोई तो है मेरी परवाह करने वाला. इसलिए मैं गई.”
संबंधित खबरें






That’s a great point about the immersive aspect of live dealer games! It really feels like a modern take on the Filipino spirit of ‘pakikipagsapalaran’ – check out the 987ph link for a taste of that adventure. The easy account setup is a plus too!
Really interesting points about responsible gaming! Building a solid foundation of knowledge – like understanding account security at phlogin– is so crucial before diving in. It’s not just about winning, right? 🤔